scorecardresearch
Advertisement

Top News: लालबागचा राजा के दर्शन से लेकर बप्पा के विसर्जन तक, देशभर में भक्ति का उल्लास

गणेश उत्सव के दौरान देशभर में बप्पा की भक्ति और विसर्जन का उत्साह देखने को मिल रहा है. लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव समेत प्रमुख हस्तियों ने आशीर्वाद लिया. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 12 ज्योतिर्लिंगों और अकोला में चार धाम यात्रा की थीम पर भव्य पंडाल सजाए गए. मुंबई के वाशी में सौंफ, सुपारी और इलायची से ईको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई, जबकि पुणे में 21 हजार पानीपुरी के शेल से बप्पा की मूरत तैयार की गई. छत्तीसगढ़ के भिलाई और सूरत के नानपुरा में भी अनोखे पंडाल आकर्षण का केंद्र रहे. वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सोहेल खान, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा के परिवार और सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धापूर्वक गणपति विसर्जन किया.