scorecardresearch
Advertisement

Top News: गणेशोत्सव के लिए जीएसबी मंडल का 703 करोड़ बीमा कवर, देखें देश-दुनिया की खबरें

गणेश उत्सव के पावन पर्व पर मुंबई के किंग सर्कल स्थित GSB सेवा मंडल में 66 किलोग्राम से अधिक शुद्ध सोने और 335 किलोग्राम चांदी से बप्पा का भव्य श्रृंगार किया गया है और 703 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बीमा कराया गया है. सूरत के महेदरपुरा में मैसूर पैलेस की थीम पर 25 से 30 किलो सोना-चांदी और 2 लाख अमेरिकन डायमंड्स से बप्पा का श्रृंगार हुआ. चंद्रपुर में पुरी के जगन्नाथ धाम और भिलाई में तारापीठ के मन्नत मंदिर की थीम पर इको-फ्रेंडली पंडाल सजाए गए. पुणे में 21 हजार पानीपुरी से बनी अनोखी प्रतिमा और श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई पंडाल में वृंदावन के प्रेम मंदिर की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र रही. लद्दाख में 10,600 फीट की ऊंचाई पर 40 एकड़ में फैले देश के पहले और दुनिया के सबसे ऊंचे ट्विन फ्लावर फील्ड का उद्घाटन हुआ जिसमें 25 लाख से अधिक फूल खिले हैं. इसके अलावा भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही स्टोर्स पर भारी भीड़ देखी गई.