scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav: देश भर में गणेश उत्सव की धूम, काशी में लालबाग के राजा की रेप्लिका और अंबानी हाउस में सितारों का जमावड़ा

देश भर में गणेश उत्सव की भव्य धूम देखने को मिल रही है. धर्म नगरी काशी में मुंबई के लालबाग के राजा की छह फीट ऊंची रेप्लिका स्थापित की गई, जिसका पंडाल भी मुंबई के दरबार की तर्ज पर सजाया गया है. पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति दरबार में 35 हजार महिलाओं ने सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ किया. इंदौर में 5 हजार से ज्यादा मूर्तियों का अनूठा संग्रहालय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. उज्जैन के प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में 1.25 लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया, जबकि वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस में 200 साल पुरानी शाही परंपरा के तहत गणेश प्रतिमा स्थापित की गई. मुंबई में अंबानी परिवार के आवास पर आयोजित गणेश उत्सव में बॉलीवुड सितारों, संतों और राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की. इसके अलावा चार धाम यात्रा के दूसरे चरण में बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.