scorecardresearch
Advertisement

Top News: गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, देखें अब तक की बड़ी खबरें

देशभर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बेलगावी, छतरपुर और वाराणसी में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, वहीं अकोला में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली मूर्तियां बनाई गईं. जयपुर और मुंबई के बाजारों में विभिन्न प्रकार के मोदक की भारी मांग है. राजधानी दिल्ली 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां सुरक्षा और सजावट के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. खेल जगत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया. कानपुर के शिक्षक उद्देश्य सचान ने केबीसी में पहुंचकर 12.5 लाख रुपये जीते, जिसे वे गरीब बच्चों की मुफ्त शिक्षा पर खर्च करेंगे.