scorecardresearch
Advertisement

गणेशोत्सव की धूम के बीच BRICS सम्मेलन की सुरक्षा कड़ी, पुणे-मुंबई-सूरत में सजे बाजार | गणेश उत्सव |

देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पुणे, मुंबई और सूरत के बाजार बप्पा के स्वागत के लिए सज चुके हैं. पुणे में प्रेम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार हो रहा है, जबकि सूरत में गणपति के लिए चांदी के आभूषण और पादुकाएं बनाई जा रही हैं. मुंबई में तिरुपति बालाजी थीम पर बप्पा का स्वागत हुआ. वहीं दिल्ली में BRICS सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं. इसके अलावा राजनाथ सिंह के श्रीलंका दौरे और पायलटों के डोप टेस्ट से जुड़ी अहम खबरें भी सामने आई हैं.