scorecardresearch
Advertisement

भारत मंडपम में आज से BRICS Summit, शी जिनपिंग समेत कई शीर्ष नेता होंगे शामिल; दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

मुंबई में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. जेएसबी सेवा मंडल में बप्पा की प्रतिमा 66 किलो से अधिक सोने और 335 किलो से अधिक चांदी से सजाई गई है, जिसके लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है. लालबाग के राजा के दरबार को चांदी की नक्काशी और मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति से भव्य रूप दिया गया है. विजयवाड़ा में 72 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है, जबकि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में सवा लाख मोदकों का महाभोग लगाया जाएगा. दूसरी तरफ, दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई वैश्विक नेता शिरकत कर रहे हैं. सुरक्षा के लिए राजधानी में 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और विदेशी मेहमानों के लिए जयपुर के खास सिल्वरवेयर में पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे.