scorecardresearch
Advertisement

मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने; चांदी की सजावट ने खींचा ध्यान

मुंबई में गणेश उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. किंग सर्कल स्थित जीएसबी सेवा मंडल में बप्पा का 66 किलो से अधिक सोने और 335 किलो से अधिक चांदी से श्रृंगार किया जा रहा है, जहां मंडल ने 703.27 करोड़ रुपये का बीमा करवाया है. वहीं लालबाग के राजा की पहली झलक भी सामने आ चुकी है, जिसके मुख्य द्वार पर मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है. इंदौर के खजराना मंदिर में सवा लाख मोदकों का महाभोग लगाया जाएगा. दूसरी तरफ, राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है. इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होकर वैश्विक सहयोग, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर मंथन करेंगे. इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.