देशभर में गणेश उत्सव के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं. कर्नाटक के बेलगावी, मध्य प्रदेश के छतरपुर और वाराणसी में गणपति की विशाल प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. महाराष्ट्र के अकोला में पर्यावरण प्रेमी शरद कोकाटे ने आंखों पर पट्टी बांधकर मिट्टी के इको-फ्रेंडली बप्पा की प्रतिमा बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वहीं जयपुर और मुंबई के बाजारों में विभिन्न प्रकार के मोदक की भारी मांग है. मुंबई में पारंपरिक उकड़ीचे मोदक की विशेष मांग देखी जा रही है. इसके अलावा शिरडी के साई दरबार में छत्तीसगढ़ के एक भक्त ने 14 लाख रुपये की कीमत का नौ तोले का स्वर्ण मुकुट अर्पित किया. परभणी में बैल पोला उत्सव मनाया गया और बोधगया के शंकराचार्य मठ में विदेशी श्रद्धालुओं ने 4000 दीप जलाकर धर्मचक्र पूजा की. उधर, राजधानी दिल्ली 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है, जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगमन के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.