देशभर में गणेश उत्सव और प्रतिमा विसर्जन की धूम देखने को मिल रही है। सूरत के नानपुरा में जलमग्न द्वारका की थीम पर भव्य गणेश पंडाल बनाया गया, जिसमें प्राचीन महलों के अवशेष, खंभे और समुद्री जीवों के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। पुणे में 21 हजार पानीपुरी के शेल्स और ओडिशा में सिक्कों व चॉकलेट से बनी गणेश प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी। मुंबई के वाशी में सौंफ, सुपारी और इलायची से इको-फ्रेंडली मूर्ति तैयार की गई, जबकि छत्तीसगढ़ के भिलाई में 101 प्रतिमाएं स्थापित की गईं। मुंबई में सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा और अंबानी परिवार समेत कई हस्तियों ने बप्पा का विसर्जन किया। जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शामिल हुए। मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के महाकुंभ अभिषेकम के मद्देनजर विसर्जन संपन्न कराया गया। इसके अलावा यूपी के स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने और दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं का इंसेंटिव बढ़ाने का फैसला लिया गया।