देशभर में गणेश उत्सव और विसर्जन की रौनक देखने को मिल रही है. मुंबई, अकोला, चंद्रपुर, पुणे और ओडिशा समेत कई जगहों पर अनोखे पंडाल और इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं. वहीं केंद्र सरकार ने 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को राहत देते हुए EPF की मूल वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने का फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी और 14 हजार से अधिक परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की घोषणा हुई है. चमोली में भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास और वाराणसी के लोलार्क कुंड में लोलार्क षष्ठी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ समेत दिनभर की प्रमुख खबरें देखिए.