scorecardresearch
Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन की तैयारी, 36 साल बाद शीतलनाथ मंदिर में पूजा और चीता प्रोजेक्ट के 4 साल | Ganesh Visarjan

अनंत चतुर्दशी और गणेश उत्सव के समापन को लेकर देशभर में विसर्जन की तैयारियां तेज हैं. मुंबई, दिल्ली, अकोला और तेलंगाना समेत कई जगहों पर पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए कृत्रिम कुंड तैयार किए गए हैं. श्रीनगर के ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर में 36 साल बाद पूजा-अर्चना हुई, जबकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1400 से अधिक स्मृति चिन्हों की ऑनलाइन नीलामी भी शुरू हुई है. वहीं, चीता पुनर्वास परियोजना के चार साल पूरे होने पर देश में चीतों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हाईटेक मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक के इस्तेमाल की योजना है.