scorecardresearch

Top News: यूपी और बिहार में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, भारी बारिश की संभावना, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 353वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। वहीं, मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और अगले 24 घंटों में इसके बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। दूसरी तरफ, श्रीनगर के सुहाने मौसम ने पर्यटकों को आकर्षित किया है। लद्दाख के निमू में भारतीय सेना ने महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन किया। असम में छोटे चाय उत्पादकों के लिए फार्मर आईडी की घोषणा की गई है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर है, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 672 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके अलावा, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने केरल में आंगनबाड़ी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोवंश को गुड़ खिलाते नजर आए, जबकि ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने औद्योगीकरण के लिए 'गो ईस्ट' प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का ऐलान किया है।