scorecardresearch
Advertisement

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांग, HAL ने बनाया 2000वां एरो इंजन, नेवी को मिला पहला FSS

देश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा की तैयारियों के साथ रक्षा क्षेत्र में भी कई बड़ी उपलब्धियां सामने आई हैं. HAL कोरापुट में 2000वें एरो इंजन और शक्ति हेलीकॉप्टर इंजन की दूसरी उत्पादन लाइन का शुभारंभ किया गया. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. वहीं भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप FSS-1 मिला और रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए 661 करोड़ रुपये के ब्रह्मोस लॉन्चर सिस्टम की डील की. DRDO ने हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म HAPS का सफल परीक्षण किया और वायुसेना दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुई. दूसरी ओर, पुरुलिया, अमरावती, दौलतपुर, प्रयागराज और दिल्ली के चितरंजन पार्क में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल व प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं.