scorecardresearch

Top News: देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, निर्जला एकादशी पर उमड़ी भीड़ और अमरनाथ यात्रा की तैयारी

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मुंबई, जलगांव, अमरावती और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत सत्रह राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दार्जिलिंग में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है, जिससे सिक्किम और कलिंपोंग का संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर, आज देशभर में निर्जला एकादशी की धूम है। प्रयागराज, हरिद्वार, अयोध्या और गया के विष्णुपद् मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। बाबा खाटू श्याम का दरबार भी विशेष रूप से सजाया गया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। सांबा में आतंकी हमलों और आपदा से निपटने के लिए जवानों ने विशेष मॉक ड्रिल किया। यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। तमिलनाडु में भी मंदिरों में महाकुंभ अभिषेकम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।