scorecardresearch
Advertisement

देशभर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात, दिल्ली में जलभराव के बीच IMD का रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है, जिसके चलते चारधाम यात्रा को कल तक के लिए रोक दिया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में फंसी महिलाओं का SDRF की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। चमोली में भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ है। असम, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बाढ़ के कारण रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं और राहत कार्य जारी हैं। दूसरी तरफ, शिरडी में गुरु पूर्णिमा और उज्जैन में सावन उत्सव पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।