scorecardresearch

Top News: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी से थमा तापमान, देखें अब तक की बड़ी खबरें

रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। 22 अप्रैल को कपाट खुलने से पहले स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति रास्तों से बर्फ हटाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है। कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग और रामबन इलाकों में भी ताजा हिमपात हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट आई है लेकिन पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और अटल टनल पर भारी बर्फबारी के कारण कुल्लू प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में मौसम ने करवट ली है। मध्य प्रदेश के बैतूल, ग्वालियर और राजस्थान के जैसलमेर में भारी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है। कानपुर और नागपुर में भी तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके अतिरिक्त, झारखंड के जमशेदपुर में एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने 40 डिग्री तापमान वाली बंजर जमीन पर 'ग्रीन एप्पल' की सफल खेती कर कृषि क्षेत्र में नया उदाहरण पेश किया है।