scorecardresearch
Advertisement

Top News Today: हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के बीच कपाट बंद होने की तैयारी, दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह

उत्तराखंड के पवित्र हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के बीच कपाट बंद करने की तैयारियां चल रही हैं. कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालु अंतिम अरदास और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के अगले दिन लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे. वहीं देशभर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, हावड़ा और दुर्गापुर में भव्य पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जबकि बिहार के सासाराम में मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली में श्रीराम भारतीय कला केंद्र के मशहूर डांस ड्रामा 'श्रीराम' का मंचन शुरू हो रहा है. बुलेटिन में गया में पितृ दीपावली, लद्दाख में देश की पहली हाई एल्टीट्यूड सफारी और सासन गिर में जंगल सफारी की शुरुआत समेत कई महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं.