scorecardresearch

Snowfall Update: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी, सैकड़ों पर्यटक फंसे, सेना-पुलिस ने किया रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ताजा बर्फबारी ने पहाड़ों का श्वेत श्रृंगार किया। अटल टनल रोहतांग पर भारी बर्फबारी से सैकड़ों वाहन फंसे। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब एक हज़ार टूरिस्ट गाड़ियों को निकाला। शिमला में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला। जम्मू कश्मीर के कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और करगिल में जबरदस्त बर्फबारी हुई। सिंथन टॉप से करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। राष्ट्रीय राइफल और स्थानीय पुलिस की मदद से रास्ते में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। अनंतनाग में 19 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 214 फंसे हुए पर्यटकों को बाहर निकाला। चमोली, औली, बद्रीनाथ सहित कई ऊंचाई वाले स्थानों में जबरदस्त हिमपात हुआ। बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। मनाली, गंगोत्री, यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई।