scorecardresearch

Holi 2026: कल देश भर में मनाया जाएगा होली का त्योहार, रंग में नजर आएगा पूरा देश, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

देशभर में आज होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। गुजरात के खेड़ा जिले के वड़ताल धाम में स्वामीनंद संप्रदाय के 210वें दिव्य रंगोत्सव में 50 हजार से अधिक भक्तों ने हिस्सा लिया। करीब 100 फीट ऊंचे कलर ब्लास्ट से आसमान इंद्रधनुषी रंगों में रंग गया। पांच हजार किलो फूलों का इस्तेमाल किया गया। भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मगार्जियन में जवानों ने होली मनाई। इंडियन आर्मी के लद्दाख स्काउट्स और जापान के ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के जवानों ने भारतीय संस्कृति के रंग में एक साथ उत्सव मनाया। राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाया। पुष्कर, जयपुर और गोवा में विदेशी सैलानियों ने भी होली की मस्ती का आनंद लिया।