scorecardresearch

Top News: देश भर में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, लोगों ने पूजा-पाठ और आरती कर निभाई दहन की परंपरा, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

देश भर में होलिका दहन और होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के रोहिणी और नरेला में बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-पाठ और परिक्रमा की। वृंदावन में सैकड़ों लोगों ने रंग गुलाल खेला और विधवा आश्रम में भी फूलों से होली मनाई गई। कथावाचक देवकीनंदन ने प्रियाकांतजू मंदिर में भक्तों के साथ लड्डू और जलेबी से अलौकिक होली खेली। जैसलमेर में शाही परिवार ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया और विदेशी सैलानी भी रंगों में सराबोर हुए। अहमदाबाद में CM भूपेंद्र पटेल, भोपाल में CM मोहन यादव, गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ और कोलकाता में CM ममता बनर्जी ने होली समारोह में हिस्सा लिया। पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार के साथ होली खेली। MP के CM मोहन यादव ने बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक में 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया। MP के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई।