वृंदावन के विधवा आश्रम में महिलाओं ने रंग गुलाल, अबीर और फूलों से होली खेली। इस परंपरा में महिला सम्मान की तस्वीर नजर आई। प्रियाकांतजू मंदिर में कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने भक्तों के साथ फूलों, रंगों और मिठाई से अलौकिक होली खेली। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में देश विदेश से आए भक्तों ने कृष्ण भजनों पर होली मनाई। रामपुर में हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए होली खेली। जयपुर में सीएम अजय लाल शर्मा ने फूलों की होली खेली। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी होली मिलन समारोह में शामिल हुए। चमोली के गोपीनाथ मंदिर में बैठकी होली की तैयारियां तेज हुईं। चंद्रपुर की 2432 महिलाओं ने 20 मिनट में 20 लावणिया पेश कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने बड़वानी के भगोरिया उत्सव में हिस्सा लिया।