देश में होली के उत्सव के दौरान झांसी के नगरवा में 600 साल से चली आ रही लठमार होली की अनोखी परंपरा देखने को मिली जहां महिलाएं लठ लेकर खड़ी होती हैं और पुरुष हुरियारे बनकर ढाल के सहारे बचते हैं. गुजरात के छोटा उदयपुर में आदिवासी समुदाय का पारंपरिक गोलफेरिया मेला आयोजित हुआ जिसमें लोग रंग बिरंगे परिधानों में शामिल हुए. मथुरा के दाऊजी महाराज मंदिर में कोड़ामार होली धूमधाम से खेली गई जिसमें करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे. उत्तर प्रदेश के सीतापुर और लखनऊ में होली की ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने भी होली मनाई. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आज सुबह 7 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया. 19 अप्रैल से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे.