scorecardresearch
Advertisement

Top News: मिस्र एयर शो के लिए पहुंची वायुसेना की सारंग टीम, नंदा देवी यात्रा शुरू और गणेशोत्सव की तैयारियां तेज

भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम मिस्र के एल अल अमीन एयर शो में भाग लेने पहुंची है, जहां टीम 8 से 10 सितंबर तक स्वदेशी एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर से शानदार करतब दिखाएगी. वहीं उत्तराखंड में प्रसिद्ध मां नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा विधि-विधान के साथ शुरू हो गई है. देश भर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हैं और कई शहरों में भव्य शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं. सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ और रेवाड़ी में विशाल मैराथन रेस का आयोजन हुआ. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर देश के आठ राज्यों के हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कश्मीर की गुरेज घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई है.