scorecardresearch

Navi Mumbai Airport पर उतरा सुखोई Su-30MKI, गुजरात में योगासन चैंपियनशिप शुरू, दिल्ली-NCR में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने कल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना ने इतिहास रचते हुए पहली बार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान की सफल लैंडिंग कराई है. गुजरात में आज से विश्व की पहली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आगाज हो रहा है, जिसमें 60 से ज्यादा देशों के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे. रक्षा क्षेत्र में भारत एक बड़ा कदम उठाते हुए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के स्वदेशी सैन्य ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है. ऑटो सेक्टर में मारुति सुजुकी ने देश की पहली प्लग-इन हाइब्रिड फ्यूल कार वैगनआर लॉन्च की है. खेल जगत से बड़ी खबर है कि विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.