scorecardresearch
Advertisement

काशी के नमो घाट पर वायु सेना का भव्य एयर शो, राफेल-सुखोई और तेजस समेत 100 विमानों ने गंगा के ऊपर दिखाए करतब

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का भव्य आयोजन हुआ. इसमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान और 32 हेलीकॉप्टरों समेत करीब 100 विमानों ने गंगा के ऊपर जांबाजी का प्रदर्शन किया. राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और तेजस के साथ सूर्य किरण और सारंग की टीमों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए. वहीं जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत ने पदकों की झड़ी लगा दी. तीरंदाज शीतल देवी ने एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो और अंजनाबेन बूंबादिया ने 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्वाति चौधरी और कपिल कुमार ने रजत पदक अपने नाम किए. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में नवरात्र और दशहरा विसर्जन के साथ अयोध्या और प्रयागराज में भरत मिलाप का आयोजन हुआ.