scorecardresearch
Advertisement

Independence Day 2026: देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, तिरंगा यात्रा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल देखने को मिल रहा है. दिल्ली, भोपाल, प्रयागराज, रायपुर और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में विशाल तिरंगा यात्रा और बोट रैलियों का भव्य आयोजन किया गया. श्रीनगर की डल झील में शिकारे और एसडीआरएफ की नौकाओं पर तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें भारी बारिश के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके अलावा लद्दाख और कारगिल में सेना व स्कूली छात्रों ने तिरंगा फहराया और रिहर्सल में भाग लिया. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के लाल किले, भारत-पाकिस्तान सीमा, अटारी बॉर्डर और प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है और बीटिंग रिट्रीट की अंतिम रिहर्सल पूरी की गई है.