scorecardresearch
Advertisement

Independence Day की फुल ड्रेस रिहर्सल, राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड और सावन में शिव भक्ति

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत दिल्ली के लाल किले पर सेना, पुलिस और एनसीसी कैडेट्स की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है. वहीं, देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रैलियां निकाली जा रही हैं. अयोध्या में राम मंदिर के पुजारियों के लिए 15 अगस्त से नया ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है, जिसके तहत वे बिना सिले पीले रंग के रेशमी वस्त्र पहनेंगे. इसके अलावा, गुजरात के बनासकांठा में एशिया का पहला डेजर्ट थीम वाला नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क बनने जा रहा है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक किया. खेल और सिनेमा जगत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रमुख खबरों को भी बुलेटिन में शामिल किया गया है.