न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 19 ओवर और चार गेंदों में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. यह टी20 क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन और अभिषेक शर्मा ने 29 रन बनाए. वहीं जापान के नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर दौड़ में, सिमरन शर्मा ने 100 और 200 मीटर में और सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता. तीरंदाजी में शीतल देवी ने एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीते. इसके अलावा वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो आयोजित हुआ, जिसमें 100 विमानों ने हिस्सा लिया.