scorecardresearch

Top News: आज IPL में RCB vs CSK का महामुकाबला, देखें अब तक की बड़ी खबरें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर और मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, हिमाचल के रोहतांग और उत्तराखंड के गंगोत्री-बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। इसके उलट मध्य प्रदेश के बैतूल, राजस्थान के जैसलमेर और यूपी के कानपुर समेत कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है। खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से गेहूं और मक्के की फसलें तबाह हो गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेल जगत की बात करें तो आईपीएल 2026 में आज SRH और LSG के बीच मुकाबला होगा, जबकि शाम को RCB और CSK की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिज़वी की 90 रनों की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी।