scorecardresearch

Weather News: दिल्ली-NCR में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, अप्रैल में भी जारी रहेगा सुहाना मौसम

भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 'तीन, चार और पांच अप्रैल को पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.' पिछले साल की तरह इस साल भी अप्रैल की शुरुआत ठंडी हवाओं और सुहाने मौसम के साथ हो रही है. राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है. अगले सात दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.