scorecardresearch
Advertisement

Indian Air Force: वाराणसी में वायु सेना का एयर शो, देश भर में आस्था के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा का पावन पर्व

काशी में गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायु सेना के जांबाजों ने शानदार एयर शो का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लाखों श्रद्धालु गंगा के दोनों किनारों पर जुटे. वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर टीम ने आसमान में महादेव, नटराज और काशी समेत 18 फॉर्मेशन्स बनाए. इसके साथ ही देश भर में शरद पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य किया. वहीं कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पारंपरिक जलेब निकाली गई, जबकि हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा की शुरुआत की घोषणा हुई.