scorecardresearch
Advertisement

Gunners Day पर सेना का शौर्य, सांवलिया सेठ मंदिर में 29 करोड़ का दान और उत्तरकाशी में रेस्क्यू

भारतीय सेना 200वां गनर्स दिवस मना रही है और इस अवसर पर तोपों की मारक क्षमता व गनर्स के पराक्रम को दर्शाता एक वीडियो जारी किया गया. इसी दिन 1827 में पांच बॉम्बे माउंटेन बैटरी का गठन हुआ था. इसके साथ ही देश शहीद भगत सिंह की जयंती मना रहा है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया. राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड बना है, जहां आठवें चरण की गिनती तक 29 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकल चुकी है. वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच ठंड बढ़ गई है और चिरबासा के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण प्रशासन यात्रियों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. उत्तरकाशी के गोमुख तपोवन क्षेत्र में फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश व नदियों के उफान के चलते अलर्ट जारी किया गया है.