scorecardresearch

Top News: फाइनल में आरसीबी और गुजरात के बीच घमासान आज, देखें अब तक की बड़ी खबरें

भारतीय सेना की 10 इंजीनियरिंग रेजीमेंट ने 16 हजार फीट की ऊंचाई पर सामान पहुंचाने के लिए 'पातू मोनो रेल' सिस्टम सफलतापूर्वक चालू किया है। इससे खराब मौसम में भी 300 किलोग्राम तक गोले-बारूद और राशन की ढुलाई हो सकेगी। वहीं, जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का कार्यभार संभाल लिया है। एडमिरल के स्वामिनाथन नए नौसेनाध्यक्ष बने हैं। मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मुंबई में भी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या, प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क में चीता निर्वा और उसके तीन शावकों को खुले जंगल में छोड़ा गया है, जिससे वहां चीतों की संख्या 20 हो गई है। खेलों में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।