scorecardresearch
Advertisement

मानसून हुआ सक्रिय, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भारतीय नौसेना के बेड़े में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत 'निपुण' को शामिल किया गया है, जो गहरे समुद्र में गोताखोरी और पनडुब्बी बचाव अभियानों में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा भारतीय नौसेना के जवानों ने 18,600 फीट की ऊंचाई पर चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक मरीज की जान बचाई। दूसरी तरफ देश के विभिन्न राज्यों में मानसून की सक्रियता के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और पश्चिम चंपारण समेत कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, जिसमें भारत की टनल रेस्क्यू टीम और फॉरेंसिक टीम भी सहयोग दे रही है। दिल्ली के द्वारका स्थित नए इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।