scorecardresearch

GNT Express: नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस तारागिरी, कई राज्यों में बारिश से राहत और चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। रक्षा मंत्री और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रोजेक्ट 17ए के तहत बने स्वदेशी स्टेल्थ फ्रीगेट आईएनएस तारागिरी को नौसेना में शामिल किया गया। यह आधुनिक युद्धपोत सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस है। दूसरी ओर, देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। अप्रैल के अंत तक बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। देश भर में गुड फ्राइडे के मौके पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जबकि मध्य प्रदेश और दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। खेल जगत में चेन्नई और पंजाब की टीमों के बीच अहम क्रिकेट मुकाबला होना है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील में ड्रोन वीडियो के जरिए पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल रहा है।