विशाखापट्टनम में भव्य इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की. इस आयोजन में 75 देशों की नौसेनाएं शामिल हुईं और भारत का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पहली बार इसका हिस्सा बना. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में आज से बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई हैं, जहां 8,000 से ज्यादा केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर के जरिए निगरानी रखी जा रही है. दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान जताया है. खेल जगत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है और जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर-8 में जगह बनाई है.