देशभर में गणेशोत्सव का पर्व भव्य और अनोखे अंदाज में मनाया जा रहा है. मुंबई के किंग सर्कल स्थित जीएसबी सेवा मंडल में 66 किलो सोने और 335 किलो चांदी से सजे बप्पा के दरबार का 703 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है. सूरत में मैसूर पैलेस की थीम पर बना पंडाल, जालना के राजा और चंद्रपुर में कोयला खदान थीम व जगन्नाथ धाम स्वरूप के पंडाल भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं. पुणे में 21 हजार पानीपुरी से बनी गणेश प्रतिमा और श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई पंडाल में प्रेम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है. रक्षा क्षेत्र में भारतीय वायुसेना को एचएएल से तेजस ट्रेनर, एचटीटी-40 और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर की त्रिशक्ति मिल रही है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों के अभियान की शुरुआत, रेलवे की स्पेशल ट्रेनें और लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचे ट्विन फ्लावर फील्ड का उद्घाटन शामिल है.