scorecardresearch
Advertisement

National Unity Day: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च, केवड़िया में एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे PM

GNT Express | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर निर्धारित कक्षा में स्थापित किया है. यह भारत के NavIC नेविगेशन सिस्टम का तीसरा उपग्रह है, जो स्वदेशी परमाणु घड़ी और L1 सिग्नल से लैस है. उधर, गुजरात के केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. एकता नगर में भव्य एकता परेड का आयोजन होगा, जिसकी थीम नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता रखी गई है. इसके अलावा, दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए कौशल एवं रोजगार योजना की शुरुआत की जा रही है.