scorecardresearch
Advertisement

Top News: 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, देखें अब तक की बड़ी खबरें

ओडिशा के जगन्नाथपुरी में बहुड़ा यात्रा के साथ महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा श्रीमंदिर लौट आए हैं। बहुड़ा यात्रा के बाद अब सुनाविशा की परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें देव प्रतिमाओं को स्वर्ण वस्त्र पहनाए जाएंगे। इसके अलावा, छह दिनों तक खराब मौसम के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा बालटाल मार्ग से दोबारा शुरू हो गई है। आज देवशयनी एकादशी भी है, जिससे चतुर्मास का आरंभ हो रहा है और अगले चार महीनों के लिए सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक पर सख्त कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिसमें 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, स्वदेशी काउंटर ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का नागपुर में सफल प्रदर्शन किया गया।