scorecardresearch

Top News: जगन्नाथ मंदिर के खजाने का होगा वैज्ञानिक लेखा-जोखा, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की 48 साल बाद inventory शुरू हो गई है। videography और 3D mapping से प्रक्रिया शुरू हुई। पहली बार gemologist और RBI अधिकारी भी शामिल हुए। इस बार सिर्फ दस्तावेजीकरण होगा। चरणबद्ध तरीके से रत्न भंडार के बाहरी और भीतरी कक्षों की inventory होगी। 1978 में आखिरी बार हुई गिनती में record किया जाएगा मिलान। नई तकनीक से करीब एक महीने में प्रक्रिया पूरे होने की उम्मीद है। उत्तरकाशी में यमुना जयंती उत्सव मनाई गई। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। 19 April को अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। 22 April को केदारनाथ और 23 April को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना हो रही है। दिल्ली, कटरा, रायगढ़, गुंडा समेत देशभर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा।