जम्मू कश्मीर में मार्च महीने में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। कठुआ, डोडा, बानी तहसील, किश्तवाड़, करगिल और जोजिला सहित पूरी कश्मीर घाटी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी हिमपात जारी है। खराब मौसम के कारण सनसन टॉप पर करीब 25 गाड़ियों में सवार 150 यात्री रास्ते में फंस गए, जिन्हें 11 राष्ट्रीय राइफल और स्थानीय पुलिस की मदद से सुरक्षित निकाला गया। अनंतनाग में 19 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सनसन दर्रे से 214 फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचाया। उत्तराखंड में भी उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, औली, बद्रीनाथ और गंगोत्री यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सैलानियों के लिए ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया, जहां 18 लाख ट्यूलिप के फूल और 70 से 75 किस्में तैयार की गई हैं।