scorecardresearch

TOP News: जम्मू से श्रीनगर पहुंचना होगा आसान, यात्रा का समय घटकर रह जाएगा 5 घंटे से भी कम..देखें खबरें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय पांच घंटे से भी कम रह जाएगा. 2 मई से इसकी नियमित सेवाएं शुरू होंगी। वहीं, भारतीय सेना ने पूर्वी कमान की ऑपरेशनल क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए अभ्यास 'प्रलयंकर' का शानदार वीडियो जारी किया है, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती दिखाई गई है. रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए DRDO और भारतीय नौसेना ने ओडिशा तट पर NASMSAR (नेवल एंटी-शिप मिसाइल शॉर्ट रेंज) का पहला सफल परीक्षण किया है. इसके अलावा, 15 मई से मेघालय में 11 मित्र देशों के साथ युद्धाभ्यास 'प्रखर' का आयोजन किया जाएगा. देखें बड़ी खबरें.