देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि से लेकर देश के विभिन्न इस्कॉन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के भव्य अनुष्ठान आयोजित किए गए। मथुरा में पहली बार 500 ड्रोन की सहायता से भव्य शो का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के बाद अब विभिन्न शहरों में दही हांडी उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां माखन की मटकी फोड़ने के लिए गोविंदा टोलियां तैयार हैं। इसके साथ ही आगामी गणेश उत्सव के लिए महाराष्ट्र के अकोला में स्कूली बच्चों ने मिट्टी की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि सूरत में विशाल पंडाल का निर्माण शुरू हुआ है। राजधानी दिल्ली में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से जलजमाव हुआ और खेल जगत में महिला एशिया कप का रोमांच देखने को मिला।