देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं. बद्रीनाथ धाम में रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है, जहां 4 सितंबर को रात भर कपाट खुले रहेंगे. दिल्ली, नोएडा और अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिरों में विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. काशी विश्वनाथ धाम से मथुरा स्थित लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री भेजी गई है. दूसरी ओर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज नए महासचिव बने हैं. ट्रस्ट में डॉ. निर्मला यादव पहली महिला सदस्य के रूप में शामिल हुई हैं. इसके अलावा मुंबई में दही हांडी और देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 15 साल बाद मां काली की देवरा यात्रा निकाली जा रही है, वहीं इसरो 4 सितंबर को अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 लॉन्च करने जा रहा है.