scorecardresearch
Advertisement

कैलाश कुंड यात्रा का शुभारंभ, जोधपुर में भारत-जापान युद्धाभ्यास और तीरंदाजी में भारत के 3 पदक | GNT

जम्मू-कश्मीर के डोडा की भद्रवाह घाटी में तीन दिवसीय प्राचीन कैलाश कुंड यात्रा शुरू हो गई है. वहीं जोधपुर में भारत और जापान की वायुसेनाओं के बीच युद्धाभ्यास जारी है, जिसमें अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं. अहमदाबाद में पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा महाराष्ट्र में पोला पर्व और गुजरात-महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का फैसला भी चर्चा में है, जबकि आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है.