scorecardresearch

Top News: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं। अयोध्या, हरिद्वार और उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। उत्तराखंड में खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा में अब तक 4 लाख 97 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस बीच, सरकार ने इस साल की पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया है। यात्रा के लिए kmy.gov.in पर 19 मई तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। यह यात्रा जून से अगस्त के बीच होगी। शिक्षा के क्षेत्र में, CISCE के घोषित परिणामों में सरायकेला की शांभवी तिवारी ने ICSE 12वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रचा है। वहीं, दिल्ली में स्कूलों की मनमानी की शिकायतों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक निजी स्कूल का निरीक्षण किया और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने के आसार हैं, जिससे दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है।