scorecardresearch

गंगटोक पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था, 20 जून को नाथुला दर्रे से तिब्बत में प्रवेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 44 लोगों के साथ गंगटोक पहुंच गया है, जिसमें 32 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। यह जत्था 20 जून को नाथुला दर्रे से तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में प्रवेश करेगा। वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां तेज हैं और सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए अनंतनाग पुलिस ने मॉकड्रिल की है। जम्मू में अमरनाथ यात्रियों के लिए कबाड़ से 'वेस्ट टू वंडर पार्क' बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, चार धाम यात्रा में अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।