scorecardresearch

TOP NEWS | कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

देशभर में आज सोमवती अमावस्या और नैनीताल के कैंची धाम का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाबा नीम करौली के दरबार में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं को मालपुए का महाप्रसाद बांटा जा रहा है। वहीं, सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर अयोध्या की सरयू नदी, हरिद्वार और प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस बीच, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का दान दिया। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।