scorecardresearch

Top News: दिल्ली में यमुना सफाई अभियान, जेवर एयरपोर्ट से कल पहली उड़ान, प्री-मानसून बारिश से मिली राहत

बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस से पहले आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मथुरा-वृंदावन के कारीगरों द्वारा महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है। वहीं, चारधाम यात्रा में अब तक 34 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 12 लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं। दूसरी ओर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से कल लखनऊ के लिए पहली उड़ान रवाना होगी, जिसमें अपनी जमीन देने वाले 172 किसान सफर करेंगे। दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए 28 घंटे का बड़ा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें 500 संगठनों और हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत 17 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।