scorecardresearch

Top News: ऋषिकेश में इंटरनेशल योग फेस्टिवल का हुआ आयोजन, परमार्थ निकेतन में जुटे कई देशों से आए साधक, देखिए देश की सबसे बड़ी खबरें

कानपुर में आजादी से पहले से चली आ रही परंपरा के तहत ऐतिहासिक गंगा मेले का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराकर मेले का शुभारंभ किया। हटिया से निकले जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए और हाथी, घोड़े और ऊंट ने रौनक बढ़ाई। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में अस्सी से अधिक देशों के पंद्रह सौ योग साधक इंटरनेशनल योग फेस्टिवल में शामिल हुए। प्रसिद्ध ड्रम वादक श्री मणि ने गंगा आरती में संगीत से समा बांधा। अयोध्या में कृष्ण पक्ष षष्ठी के मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। T20 वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव का जोरदार स्वागत हुआ। BCCI ने विजेता टीम के लिए 131 करोड़ रुपए की ईनामी राशि की घोषणा की।